Paper Code 105 Education psychology शिक्षा मनोविज्ञान इकाई 1. Educational psychology 1.1 Nature, importance and scope शिक्षा मनोविज्ञान , प्रकृति , क्षेत्र एवं महत्व शिक्षा मनोविज्ञान का अर्थ समझने से पूर्व शिक्षा मनोविज्ञान के अर्थ को अलग - अलग समझना आवश्यक है । शिक्षा का अर्थ शिक्षा के अर्थ को स्पष्ट करने के संदर्भ में विभिन्न विचारकों , चिन्तकों , विद्वानों , दार्शनिकों आदि ने अपने - अपने मत दिये हैं। अतः स्वभाविक है , कि शिक्षा के अर्थ के सम्बन्ध में विभिन्न मत हैं। शिक्षा शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द शिक्ष धातु से हुई है। अर्थात् इसका अर्थ है , सीखना तथा ज्ञान प्राप्त करना अथवा अध्ययन करना। अंग्रेज़ी भाषा के शब्द E ducation की उत्पत्ति लैटिन भाषा के Educatum शब्द से मानी जाती है । Education शब्द दो शब्दों E+Duco ( ड्यूको ) से मिल कर बना है। E का अर्थ है , आन्तरिक तथा Duco का अर्थ है , बाहर निकालना ( लाना ) । अतः E ducation शब्द का अर्थ—आन्तरिक शक्तियों को बाहर निकालन...