शिक्षा मनोविज्ञान का
अर्थ समझने से पूर्व शिक्षा मनोविज्ञान के अर्थ को अलग-अलग समझना आवश्यक है।
शिक्षा का अर्थ-
शिक्षा के अर्थ को स्पष्ट
करने के संदर्भ में विभिन्न विचारकों, चिन्तकों, विद्वानों, दार्शनिकों आदि ने अपने-अपने मत दिये हैं। अतः स्वभाविक है, कि शिक्षा के अर्थ के
सम्बन्ध में विभिन्न मत हैं।
शिक्षा शब्द की उत्पत्ति
संस्कृत के शब्द शिक्ष धातु से हुई है। अर्थात् इसका अर्थ है, सीखना तथा ज्ञान प्राप्त करना अथवा अध्ययन करना।
अंग्रेज़ी भाषा के शब्द Education की उत्पत्ति लैटिन भाषा के Educatum शब्द से मानी जाती है।
Education शब्द दो शब्दों E+Duco (ड्यूको) से मिल कर बना है। E का अर्थ है, आन्तरिक तथा Duco का अर्थ है, बाहर निकालना (लाना)।
अतः Education शब्द का अर्थ—आन्तरिक शक्तियों को बाहर निकालना (लाना) है।
व्यापक अर्थ में शिक्षा
को परिभाषित करते हुए प्रोफेसर डम्बिल ने कहा है—
“शिक्षा के व्यापक अर्थ में वे सभी प्रभाव आते हैं, जो व्यक्ति को जन्म से लेकर मृत्यु तक प्रभावित करते हैं।”
अरस्तु के अनुसार--
“स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क का सृजन करना ही
शिक्षा है।”
“Education is
the Creation of Sound mind in a Sound Body.”
प्लेटो के अनुसार--
“शिक्षा शारीरिक, मानसिक तथा बौद्धिक विकास
की एक प्रक्रिया है।”
“Education is a Process
of Physical, Mantle and Intellectual Development.”
Comments
Post a Comment